बद्रीनाथ धाम/अनीशा चौहान/- श्री बद्रीनाथ धाम, जिसे भू बैकुंठ नगरी के रूप में जाना जाता है, में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब लगातार बना हुआ है। शुक्रवार 9 मई को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बदरीपुरी क्षेत्र में तेज़ बारिश शुरू हो गई। बावजूद इसके, श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई और सिंह द्वार के आसपास भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।


बारिश की फुहारों के बीच भी देर शाम तक कुल 10,489 श्रद्धालुओं ने श्री बद्रीविशाल जी के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इनमें 6,308 पुरुष, 3,706 महिलाएं और 475 बच्चे शामिल रहे। यह दृश्य भक्तों की आस्था और निष्ठा को दर्शाता है।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से अब तक कुल 90,167 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिसमें 54,255 पुरुष, 30,684 महिलाएं और 5,228 बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु बदरीपुरी में सुगमता से भगवान श्री हरि नारायण प्रभु के दर्शन कर रहे हैं और अपने जीवन को पुण्य से भर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे दर्शन में कोई विघ्न न आए। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की श्रद्धा अडिग बनी हुई है।


More Stories
पुलिस की बड़ी सफलता झपटमारी करने वाला सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी सफलता, नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार
राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘जलपान’ कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की सहभागिता
नजफगढ़ ड्रेन की सफाई में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल
भारती कॉलेज में युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ने का कार्यक्रम