अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश,  डेढ़ करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश,  डेढ़ करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 1.5 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान यूपी के बरेली निवासी जुनेद खान उर्फ जुबेर के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कार भी बरामद की है।

क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर आरएस यादव ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ड्रग तस्कर अपनी गाड़ी में हेरोइन की बड़ी खेप लेकर गाजीपुर श्मशान घाट, दिल्ली के पास आने वाला है। इसके बाद बनाई गई पुलिस की टीम ने ट्रैप लगाकर जुनेद खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1.541 किलोग्राम हेरोइन व अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में जुनेद खान ने खुलासा किया कि वह वर्ष 2016 में इशरत के संपर्क में आया जिसने उसे हेरोइन के अवैध कारोबार के बारे में बताया। वह इशरत के साथ कारोबार में शामिल हो गया और बरेली के विभिन्न क्षेत्रों में हेरोइन तस्करी करने लगा। इसी बीच वह मणिपुर के रहने वाले दो अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आया जो मणिपुर से हेरोइन खरीदने के बाद बरेली में उसकी आपूर्ति करते थे। इशरत के निर्देश पर ही वह बरामद हेरोइन को दिल्ली में सप्लाई करने के लिए आ रहा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox