कोरोना वारियर्स की सुरक्षा के लिए नया अध्यादेश लायेगी योगी सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना वारियर्स की सुरक्षा के लिए नया अध्यादेश लायेगी योगी सरकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार के बाद अब यूपी ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने में जुटे कोरोना वारियर्स (पुलिस, सफाईकर्मी, डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ) की सुरक्षा की दिशा में बड़ा फैसला किया है। अब यूपी में कोरोना वारियर्स पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने एक नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर ली है। इस अध्यादेश से एपिडेमिक डिजीज एक्ट (महामारी बीमारी कानून), 1897 में बदलाव कर दण्ड को और सख्त किया जाएगा। साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन का गंभीरता से पालन कराने के भी निर्देश दिये है।
                                   उक्त जानकारी बुधवार को यहां लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में किए गए प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को दी। अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-11 के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में लॉकडाउन के स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में लॉकडाउन का पालन गंभीरता से कराने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने में जुटे डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी के निर्देश पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट (महामारी बीमारी कानून), 1897 में बदलाव करने के लिए नया अध्यादेश लाने का फैसला किया गया है। सीएम योगी ने इस अध्यादेश को तत्काल लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि नए अध्यादेश से कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने में जुटे डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा में मजबूती होगी साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
                                              अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उपचार के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी ने प्रदेश में लागू त्रिस्तरीय अस्पतालों में 52 हजार अतिरिक्त बेड बढ़ाने का आदेश दिया है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एलकृ1 के अस्पतालों में 10 हजार, एलकृ2 के अस्पतालों में 5 हजार और एलकृ3 के अस्पतालों में 2 हजार बेड को बढ़ाया जाएगा। इसी प्रकार चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भी एलकृ1 के अस्पतालों में 20 हजार, एलकृ2 के अस्पतालों में 10 हजार और एलकृ3 के अस्पतालों में 2 हजार बेड को बढ़ाया जाएगा। इस प्रकार कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए प्रदेश में 52 हजार बेडों की वृद्वि हो जाएगी।  
                                     वहीं अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रयागराज में शिक्षारत 15 हजार छात्रों को उनके गृह जनपदों तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार शाम तक 351 बसों से छात्रों को रवाना कर दिया गया। हर बस में 30 छात्रों को रखा जा रहा है। इस तरह अबतक 10 हजार से अधिक शिक्षार्थी अपने गृह जनपद पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि इन 351 बसों के अतिरिक्त 150 और बसों को इस कार्य में लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है, इसके बाद भी इनके गृह जनपद पर भी छात्रों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox