World Cup update : पाकिस्तान ने जारी की अपनी वर्ल्ड कप सूची ,पाकिस्तान में मचा बवाल दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा अपना पद किया यह बाद ट्वीट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

World Cup update : पाकिस्तान ने जारी की अपनी वर्ल्ड कप सूची ,पाकिस्तान में मचा बवाल दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा अपना पद किया यह बाद ट्वीट

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। आपको बता दें की,  इसमें मोहम्मद हारिस से लेकर फहीम अशरफ तक शामिल हैं. इस बीच बड़ी खबर आ रही है. पाकिस्तान टेक्नीकल कमेटी में शामिल पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने टीम घोषित होने से कुछ घंटे पहले अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। वे एक दिन पहले गुरुवार को बोर्ड की बैठक में शामिल भी हुए थे. ऐसे में उनके इस्तीफे को टीम सेलेक्शन में विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने X पर लिखा, मैंने पाकिस्तान क्रिकेट टेक्नीकल कमेटी से हटने का फैसला किया. मैंने एक सदस्य के रूप में काम किया. मुझे यह अवसर देने के लिए मैं चेयरमैन जका अशरफ को धन्यवाद देना चाहता हूं. हमेशा की तरह पाकिस्तान क्रिकेट को मेरी शुभकामनाएं. पाकिस्तान जिंदाबाद. मालूम हो कि पाकिस्तान की टेक्नीकल कमेटी में इंजमाम उल हक और मिस्बाह उल हक भी हैं. इंजमाम को चीफ सेलेक्टर तो मिस्बाह को कमेटी का हेड बनाया गया है। 

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, स्मां मीर, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली और शाहीन अफरीदी.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox