WHATSAPP लेकर आया दमदार फीचर , एंड्रॉयड के लिए हुआ जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

WHATSAPP लेकर आया दमदार फीचर , एंड्रॉयड के लिए हुआ जारी

मानसी शर्मा / – वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए नए फीचर्स लाता रहता है। वॉट्सऐप ऐसे फीचर लेकर आता है जिससे उसके यूजर का एक्सपीरिएंस बेहतर हो इसी कड़ी वॉट्सऐप ने एक और फीचर लेकर आया है जिससे अब यूजर्स के लिए मैसेज खोजना पहले से भी ज्यादा आसान हो जाएगा। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स मैसेज को सीधा डेट डालकर खोज सकेंगे।

उन्हें अब मैसेज खोजने के लिए मल्टीपल चैट्स को खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस नए फीचर का नाम है सर्च बाय डेट इसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध करा दिया गया है और इसे इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए अब यूजर्स एक डेट सेलेक्ट कर सकते हैं और उस तारीख के बाद भेजे गए मैसेज को स्किप कर सकते हैं। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी ग्रुप या चैट को ओपन करना होगा। फिर उस प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।

खुल जाएगा कैलेंडर

यहां प्रोफाइल ओपन होते ही यूजर्स को लेफ्ट साइड में Search का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके बाद सर्च में जाने के बाद प्रोफाइल में राइट साइड में कैलेंडर का आइकन बना नजर आएगा। इस पर टैप करने पर कैलेंडर खुल जाएगा। अब सिर्फ आपको उस डेट को सेलेक्ट करना है जिसका मैसेज आप पढ़ना चाहते हैं ऐसा करने पर उस तारीख के सभी मैसेज खुल जाएंगे।

एंड्रॉयड के लिए हुआ जारी

अब इस फीचर को एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए जारी कर दिया गया है और ये पहले से ही iOS, Mac desktop और WhatsApp वेब के लिए मौजूद है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर की घोषणा अपने वॉट्सऐप चैनल में एक वीडियो शेयर कर दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox