महिलाओं को ठगने वाले गिरोह के दो ठग छावला पुलिस ने पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिलाओं को ठगने वाले गिरोह के दो ठग छावला पुलिस ने पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली व दिल्ली एनसीआर में सोने के गहने चमकाने के नाम पर महिलाओं के साथ ठगी करने वाले दो आरोपियों को छावला थाना पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के साथ-साथ पुलिस ने उनसे ठगी के गहने खरीदने वाले एक आरोपी को भी ठगी के गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके।
द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि कोरोना काल में पूरी सतर्कता बरत रही पुलिस अब एक बार फिर अपराधियों पर भारी पड़ने लगी है। उन्होने बताया कि 21 जुलाई को छावला की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शाम को मार्किट में कुछ सामान खरीदने जा रही थी तभी श्याम कुंज बस स्टाप नजदीक जलबोर्ड पंप के पासा दो युवक आये और उन्होने उसके गहने साफ करने व चमकाने के लिए कहा उन्होने 2 चुड़ी व एक जोड़ा कानो की बाली चमकाने की बात कही लेकिन उसने मना कर दिया तो उन्होने एक नोटों का बंडल उसे देते हुए कहा कि जब तक हम गहनो को साफ करे तब तक आप ये पैसे अपने पास रखों। उस पर महिला गहने साफ कराने के लिए राजी हो गई और उसने उन्हे गहने दे दिये। युवकों ने थोड़ी देर में उसे उसकी चुड़ियां वापस दे दी और बंडल वापस ले लिया। लेकिन जब महिला ने देखा की ये चुड़ी तो वो नही है और उन्होने कानों की बाली भी नही लौटाई है तो वह युवकों को देखने लगी लेकिन तब तक दोनो युवक कार में बैठकर गायब हो चुके थे। महिला की शिकायत पर एसीपी अशोक त्यागी व एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने एक टीम बनाई जिसमें एएसआई राजकुमार, सिपाही महेन्द्र और सिपाही मुकुल को ठगों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपीं। टीम ने अपना काम करते हुए सीसीटीवी व खबरियों के माध्यम से उनका पता लगाया और कार की तलाश आरंभ की। पुलिस ने जल्द ही विरेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र छोटे लाल गुप्ता को कार के साथ पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पुलिस ने दूसरे आरोपी शंकर पुत्र बीर सिंह और एक रिसिवर रामदास पुत्र गोरख को भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो महिलाओं को उनके गहने चमकाने के लिए अपने जाल में फांसते थे और फिर मौका देखकर उनके गहने बदकर वहां से गायब हो जाते थे। उन्होने बताया कि दिल्ली एनसीआर में अभी तक 20 जगहों पर वह महिलाओं के साथ ठगी कर चुके हैं। उन्होने एम्स, हौजखास, लोधी कालोनी, डिफेंस कालोनी, सफदरजंग, तिलकनगर, दिल्ली कैंट, सागर पुर, सुभाष नगर, कोटला मुबारिकपुर, कालकाजी, गोविंद पुरी, जामिया नगर, राजौरी गार्डन, डाबडऋी व जनकपुरी में महिलाओं के साथ ठगी की है। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक कार, एक मोटरसाइकिल, एक जोड़ा कान के रिंग, एक सोने का हनुमान जी का लाॅकेट, एक जोड़ा चांदी की चुड़ी, दो सेोने की अंगुठी, एक सिल्वर चेन, कमर बंध, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बिच्छुये, एक जोड़ी बच्चे की चुड़ी, 10 हजार रूपये नगद व 2 हजार की एक नकली नोटो की गड्डी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox