द्वारका एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कामयाबी, 22 किलो गांजा पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कामयाबी, 22 किलो गांजा पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला पुलिस द्वारका की एंटी नारकोटिक्स टीम ने द्वारका सैक्टर-7 से 22 किलो गांजे के साथ दो गांजे के पैडलर को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी द्वारका में एक रिसिवर को यह गांजा देने आये थे लेकिन एंटी नारकोटिक्स टीम के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना व मुख्य सप्लायर सुरेश पासवान को भी रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस सामान के रिसिवर व दूसरी चेन तक पुलिस पंहुच सके।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम को जिले मे नशे से जुड़ी कई सूचनाऐं मिल रही थी और कुछ जगहों पर इसकी सप्लाई व खरीद-फरोख्त के भी मामले सामने आ रहे थे जिसे देखते हुए एंटी नारकोटिक्स टीम पूरी सतर्कता के साथ ड्रग्स सप्लायरों व पैडलरों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी ताकि इस गिरोह का सफाया किया जा सके। इसके लिए एंटी नारकोटिक्स इंचार्ज निरिक्षक रामकिशन ने एसआई रविन्द्र सिंह, एएसआई रणधीर, करतार सिंह, हवलदार राकेश व जगत की एक टीम बनाई और उन्हे अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम को जल्द ही इस मामले में सफलता मिली जब उसने द्वारका सैक्टर-7 में एक रिसिवर को 22 किलो गांजा सप्लाई करने के लिए आये आरोपी सुरेन्द्र राय पुत्र रामशलोक राय निवासी दीदारगंज, धर्मशाला पटना बिहार व चंदन कुमार पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी बवाना रोड़ शाहबाद दौलतपुर दिल्ली को पकड़ लिया। टीम ने दोनो आरोपियों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के सरगना व मुख्य सप्लायर सुरेश पासवान पुत्र रामवती निवासी बवाना रोड़ शाहबाद दौलतपुर दिल्ली को रोहिणी से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने बताया कि इस गांजे की सप्लाई सुरेश पासवान करता है जो बिहार व उड़ीसा से बस तथा रेल में भारी मात्रा में गांजा लाता है। और दिल्ली में कई स्थानों पर सप्लाई करवाता है। पुलिस ने बताया कि कुछ साल पहले तक सुरेश पासवान भी पैडलर का ही काम करता था लेकिन फिर उसने खुद सप्लाई का काम शुरू कर दिया और अपना एक नेटवर्क बना लिया। सुरेश ने बताया कि वह इस बार बिहार में एमएलए का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। जिसके लिए वह धन जुटा रहा है। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेक्सस को तोड़ा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox