कोविड-19 को लेकर ट्रम्प ने फिर दी चीन को चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोविड-19 को लेकर ट्रम्प ने फिर दी चीन को चेतावनी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाशिंगटन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कोरोना महामारी को लेकर चीन पर हमला बोलते हुए चेतावनी दी की चीन को दुनियाभर में कोविड-19 महामारी फैलाने की बड़ी कीमत चुकानी होगी। बता दें कि स्वयं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना संक्रमित हैं और वह इस दुनिया के दर्द को समझ रहे हैं।
ट्रंप ने ट्विटर पर अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि मुझे जो ट्रीटमेंट मिला है, उसे मैं आप लोगों के लिए उपलब्ध करवाना चाहता हूं और मैं इसे मुफ्त करने जा रहा हूं। आपको इसके लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं है। जो हुआ, इसमें आपकी गलती नहीं है। यह चीन की साजिश है। इस देश और दुनिया के साथ चीन ने जो किया है, वह इसकी एक बड़ी कीमत चुकाने जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि उनका कोरोना वायरस संक्रमण एक तरह से ईश्वर का आशीर्वाद था, क्योंकि इसने उन्हें बीमारी के इलाज के लिए संभावित दवाओं के बारे में शिक्षित किया। सोमवार को वाल्टर रीड से लौटने के बाद पहली बार ट्रंप ने वीडियो संदेश जारी किया है, जहां उन्हें कोरोना के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना वायरस का उपचार दिया गया, उसकी उन्होंने प्रशंसा की और अमेरिकियों को मुफ्त दवाइयां (कोरोना के उपचार के लिए) प्रदान करने का आश्वासन दिया।
पिछले सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद ट्रंप को आर्मी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। चार दिन बाद वह फिर व्हाइट हाउस लौट आए थे। बता दें कि 3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव है।
बता दें कि दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को 3.60 करोड़ पार कर गया, जबकि 10.55 लाख से ज्यादा की मौत हो गई। महामारी की चपेट में आए 2.71 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में अब 78.63 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें लगभग 68 हजार लोगों की हालत गंभीर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox