गुरूग्राम में अब यातायात नियमों को तोडना नहीं होगा आसान- एसीपी संजीव बल्हारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम में अब यातायात नियमों को तोडना नहीं होगा आसान- एसीपी संजीव बल्हारा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरूग्राम साइबर सिटी में अब यातायात नियमों को तोडना आसान नहीं होगा। यदि कोई वाहन चालक किसी भी चैक-चैराहे पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करता है, तो वह यह ना समझे कि उसे कोई देख नहीं रहा। जिस चैक-चैराहे पर यातायात पुलिसकर्मी नहीें है, वहां पर वह वाहन चालक तीसरी आंख की निगरानी में रहता है।
उक्त बात गुरूग्राम के एसीपी ट्रैफिक संजीव बल्हारा ने कही। श्री बल्हारा आज पुलिस शहीद फाऊंडेशन हरियाणा के ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के लिए इम्यूनिटी बूस्टर वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सुशांत लोक स्थित टै्रफिक टावर में आयोजित कार्यक्रम में नेस्ले कंपनी का विशेष सहयोग रहा। यहां के बाद फाऊंडेशन के सदस्यों ने हुडा सिटी सैंटर के नजदीक ट्रैफिक पुलिस बूथों पर जाकर भी ट्रैफिक पुलिस जवानों को इम्यूनिटी बूस्टर का वितरण किया। इस कार्यक्रम में फांउडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट आरएल शर्मा, एसीपी ट्रैफिक संजीव बल्हारा, गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस, नेस्ले कंपनी के गुरूग्राम वितरक राजीव पराशर, पुलिस कमिश्रर के के राव, पुलिस शहीद फाऊंडेशन हरियाणा, वाईस प्रैजिडैंट सेल्स संजय कौल आदि उपस्थित रहे।
एसीपी संजीव बल्हारा ने सभी ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों और फाऊंडेशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हर चैक-चैराहे की निगरानी कैमरों द्वारा की जाएगी। सभी जगह आधुनिक और ऑटोमैटिक कैमरे लगा दिए गए हैं, जिससे ना केवल यातायात सुचारू रूप से चलाया जाएगा, बल्कि अपराध को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में गुरूग्राम जैसे जिलों में ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ गई हैं और पुलिस की यही कोशिश रहती है कि वह अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरे। उन्होंने यातायात पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी वाहन चालक को तंग ना करें और यातायात को नियंत्रित करने में अपने कत्र्तव्य का पूरी तरह से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को कैमरे में देखकर उनका चालान किया जाएगा और उनके दिए हुए पते पर चालान पहुंचाया जाएगा। इसलिए आम जनता से अपील है कि वो पूरी तरह से यातायात के नियमों का पालन करे।
पुलिस शहीद फाऊंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट आरएल शर्मा एवं महासचिव दीपक मैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि फाऊंडेशन पुलिस वैलफेयर को समर्पित संस्था है और वे समय-समय पर पुलिस वैलफेयर से संबंधित कार्यों को करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में गुरूग्राम पुलिस के सभी 8 हजार पुलिस कर्मचारियों के लिए लिक्विड इम्यूनिटी बूस्टर का वितरण किया गया था, जिसका शुभारंभ गुरूग्राम के पुलिस कमिश्रर के के राव द्वारा किया गया था। उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में नेस्ले कंपनी का सहयोग रहा और उन्हीं के सहयोग से गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस के 1300 जवानों के लिए लगभग 2600 नेस्ले कंपनी के चॉकलेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी भविष्य में इस तरह के कार्य करते रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox