कार्बेट टाईगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ने की उम्मीद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कार्बेट टाईगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ने की उम्मीद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ कालागढ़/ नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 1288.32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले कार्बेट टाईगर रिजर्व में इन दिनों बाघों की गणना का विश्लेषण चल रहा है। बाघों की गणना के विश्लेषण का कार्य कार्यालय शोध रेंज रामनगर में किया जा रहा है। नतीजा कब तक आ जायेगा, यह पूछे जाने पर पार्क प्रशासन का कहना है कि कोरोनावायरस के कारण कैमरा ट्रैप में से आंकड़ों के संकलन के काम की रफ्तार धीमी है। कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता। लेकिन फिर भी प्रथम दृष्टया यह उम्मीद लगाई जा रही है की इस बार बाघों के कुनबे में काफी बड़ी संख्या में इजाफा होगा।
जानकारी के मुताबिक पूरे कार्बेट टाईगर रिजर्व में 2 गुणा 2 के दायरे में कुल 710 ग्रिड बनाये गये थे। 710 ग्रिडों में से केवल 541 जगहों को चिंहित किया गया। जिससे कैमरा ट्रैप लगाने की ज़रूरत थी। शेष ग्रिड में बाघों की आवाजाही ना के बराबर होने के कारण वहां पर कैमरा ट्रैप लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। बाघों की गणना का कार्य 15 अक्टुबर 2019 से अप्रैल 2020 के पहले हफ्ते तक चला। करीब छह महीनों तक वन क्षेत्रों में लगाये गये कुल कैमरों में बाघों की तस्वीरें बड़ी संख्या में कैद हुई। हालांकि बाघों की कुल संख्या का पता तो कैमरा ट्रैप से तस्वीरें के विश्लेषण का कार्य पूरा होने के बाद ही चल पायेगा, परंतु शुरुआती रुझानों से बाघों की संख्या में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। बाघों की संख्या बढ़ने की ख़बर से पार्क प्रशासन जहां एक ओर खुश हैं वहीं दूसरी ओर वनाधिकारियों को बाघों के संरक्षण को लेकर चिंता सताने लगी है। इनकी संख्या बढ़ने से मानव-वन्यजीवों संघर्ष की घटनाएं बढ़ने के साथ कुख्यात वन्यजीव तस्करों से भी ख़तरे की चिंता सताने लगी है। कार्बेट पार्क के पार्क वार्डन रामाकांत तिवारी ने बताया कि 2016 मेंं कार्बेट टाईगर रिजर्व में कुल 215 की संख्या दर्ज हुई थी। शुरुआती रुझानों से बाघों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। बताते चलें कि फेज 4 की गणना राष्ट्रीय बाघ संरक्षण के द्वारा कराई गई है। बाघों की संख्या की गिनती के लिए कुल 200 कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। इस कार्य में डब्ल्यू डब्ल्यू एफ का सहयोग पार्क प्रशासन को मिलने की बात वनाधिकारी स्वीकारते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox