गुस्सैल टस्कर हाथी ने वन में मचाया उत्पात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुस्सैल टस्कर हाथी ने वन में मचाया उत्पात

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ कालागढ़/नई दिल्ली/ वेदपाल सिंह/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- कालागढ़ टाईगर रिजर्व की मुहान वन रेंज के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। क्रोधित जंगली हाथी ने तीन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार में सवार लोगों ने जैसे तैसे करके जंगली हाथी से अपनी जान बचाई। वन विभाग के अधिकारियों के लाख प्रयास करने के बाद हाथी टस से मस नहीं हुआ। आखिरकार वन महकमे को ढोल नगाड़ों से आवाजें करनी पड़ी। ढोल नगाड़ों की थाप को सुनने के जंगली हाथी घने जंगल में चला गया। घने जंगल में हाथी के चले जाने के बाद ही कार के सवार लोग अपने अपने गंतव्यों की ओर जा सके।
संबंधित वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भारत सिंह सजवाण ने बताया कि रोड़ पर एकदम से वाहनों की लंबी लाईन से हाथी क्रोधित हो गया। काफी समय से लाँकडाउन में रोड़ सुनसान थे। लेकिन अचानक रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ जाने और शोर-शराबे के कारण हाथी भड़क गया तो उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया हालांकि प्रशासन ने उसी को संभालते हुए व लोगों की जान बचाने के लिए हाथी को वहां से भगा दिया है और यातायात पूर्ववत हो गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox