द्वारका स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ द्वारा चोरों व अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाये जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। जिसके तहत अभी तक पुलिस काफी अपराधियों व चोरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी स्पेशल स्टाफ के हत्थे तीन वाहन चोर चढ़े है जो फन राइडिंग व स्नेचिंग के लिए मोटर साईकिल व स्कूटी चुराते थे। पुलिस का कहना है तीनो अपराधी बाईक फ्लीट बनाने की कोशिश में थे ताकि आसानी से वारदातों को अंजाम देकर फरार हो सके लेकिन पुलिस की दबिश व सतर्कता के चलते तीनों सलाखों के पीछे पंहुच गये हैं। पुलिस ने आरोपियों से पांच बाईक व तीन स्कूटी के साथ-साथ स्नेचिंग के दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि पुलिस की सतर्कता व सख्ती के अब अच्छे परिणाम सामने आ रहे है। कोरोना महामारी में लाॅक डाउन के दौरान पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान अब रंग दिखा रहे है। और स्पेशल स्टाफ ने काफी अपराधियों को पकड़ा है। उन्होने बताया कि स्पेशल स्टाफ के एसीपी जोगेन्द्र जून के मार्ग निर्देशन व निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई रंजीव त्यागी, एएसआई हंस, हवलदार राजकुमार, सुमित, शंकर दयाल व अनिल तथा सिपाही राजकुमार, जगदीश व उपेन्द्र की टीम ने तीन वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उन्होने बताया कि वीरवार को छावला-ताजपुर रोड़ पर वाहन चोरी की सूचना मिली थी जिस पर टीम ने नाकेबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच आरंभ की। करीब साढ़े सात बजे दो मोटर साइकिल पर तीन युवक आये। जिनका हावभाव ठीक नही लग रहा था। जिसपर पुलिस ने उनसे पूछताछ व वाहनों की जांच आरंभ की। जांच में पुलिस ने पाया की दोनो बाईक चोरी की है। टीम ने तुरंत तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ आरंभ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने कई मामलों में शामिल होने की बात कबूली और उनके कब्जे से आठ बाइक व स्कूटी के साथ-साथ स्नेचिंग के दो मोबाइल भी बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपी छावला गांव के है और उनकी पहचान वसीम उर्फ राहुल पुत्र संजय खान निवासी छावला, आकाश उर्फ कालु पुत्र सुनील निवासी छावला व विजय पुत्र रोहताश निवासी छावला के रूप में हुई है। तीनो ही अपराधी कम पढ़े लिखे है। लेकिन गलत संगत में पड़कर वाहन चोरी करने लगे। पुलिस ने बताया कि तीनो मिलकर व योजनाबद्ध तरीके से वाहन चुराते थे फिर उसे दो से तीन दिन अपने पास रखते थे और वारदात को पूर्ण कर वाहन को डंप कर देते थे। पुलिस ने मोहन गार्डन, द्वारका नार्थ, रनहोला, नजफगढ़ तथा छावला थाने के कई वाहन चोरी व स्नेचिंग के मामले सुलझाने का दावा किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox