
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मौसम विभाग ने देश में इस बार मानसून के देर से आने की संभावना जताई है। हालांकि देश में लाॅक डाउन के चलते न केवल पर्यावरण को फायदा पहुंचा है, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार गैसों का उत्सर्जन भी घटा है। लेकिन पिछले साल मानसून अपनी तय तारीख से दो दिन पहले ही आ गया था। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को चक्रवाती तूफान अम्फान की आशंका जताई है। और जिसे देखते हुए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगर ये चक्रवाती तूफान के तौर पर विकसित हुआ तो ये 17 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगर ये चक्रवाती तूफान के तौर पर विकसित हुआ तो ये 17 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इस समय हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने ओडिशा के तटीय जिलों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तटीय राज्यों में तूफान की वजह से बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी है. साथ ही अंडमान-निकोबार, आइलैंड समेत कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि केरल में इस बार मॉनसून देर से पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बताया कि केरल में इस साल मॉनसून पांच जून तक आ सकता है। पिछले साल अंडमान-निकोबार में मॉनसून अपनी तय तारीख से दो दिन पहले 18 मई को आ गया था लेकिन गति धीमी पड़ने से केरल में कुछ देर से पहुंचा था, जबकि पूरे देश में मॉनसून की शुरुआत 19 जुलाई को हुई थी. विभाग के मुताबिक इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं