
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना के संक्रमण के तहत लॉकडाउन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी अपना संचालन बंद कर दिया था। अब लॉकडाउन के बाद एक बार फिर मेट्रो पटरियों पर दौड़ती दिखेगी। लेकिन अब नियम कुछ बदले हुए होंगे।
कोरोना संक्रमण को लेकर मेट्रो प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और अब यात्रियों को कुछ खास चीजों के बिना स्टेशन में भी एंट्री नहीं मिलेगी. इस संबंध में सीआईएसएफ ने गुरुवार को प्रस्ताव भी पेश किया है। प्रस्ताव के अनुसार लॉकडाउन खुलने के बाद जब मेट्रो एक बार फिर पटरियों पर दौड़ेगी तो यात्रियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। इस दौरान यात्रियों की शारिरिक तलाशी के पहले अपने पास मौजूद धातु की सभी वस्तुओं को बाहर निकालना होगा। साथ ही सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। खास बात ये होगी कि सभी यात्रियों को अपने फोन में अनिवार्य तौर पर आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करनी होगी ताकि उनके पूरे स्टेट्स का पता चल सके और लोगों को मेट्रो में एक सुरक्षित वातावरण दिया जा सके।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”