नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग उठ रही है। इसके लिए सोशल मीडिया पर भारत रतन फाॅर रतन टाटा कैम्पेन चलाया जा रहा है। हालांकि, अब खुद टाटा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके यह कैम्पेन रोकने का निवेदन किया है।
भारतीय उद्योगपति, दानदाता और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को भारत रत्न दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर अब उद्योगपति ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मैं लोगों की भावनाओं की सराहना करता हूं, लेकिन मैं बेहद नम्रता से अपील करता हूं कि ऐसे अभियानों को बंद कर दिया जाना चाहिए। मैं भारतीय होने और भारत की उन्नति व समृद्धि में योगदान कर पाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। बता दें कि ट्विटर पर एक तबका टाटा को भारत रत्न देने की पुरजोर मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसके लिए बाकायदा एक अभियान चलाया जा रहा है।
मोटिवेशनल स्पीकर ने शुरू की थी मांग
मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की थी। बिंद्रा ने लिखा, रतन टाटा विश्वास रखते हैं कि आज के एंटरप्रिन्योर्स भारत को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। हम उन्हें भारत रत्न देने की मांग करते हैं। हमारी इस मुहिम से जुड़िए और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए। इसके बाद ट्विटर पर रतन टाटा और भारत रतन फाॅर रतन टाटा टॉप ट्रेंड में आ गया।
यूजर्स ने टाटा की खूबियों का बखान किया
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार रतन टाटा के अच्छे कामों की पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि टाटा ने हर मुश्किल दौर में देश का साथ दिया और देश के विकास के लिए अहम योगदान दिया है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी