सति भाई साई दास सेवा दल ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सति भाई साई दास सेवा दल ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ़ के पूज्य गुरुदेव महन्त श्री सतीश दास जी महाराज की प्रेरणा से और महन्त श्री रामसुखदास जी के आशीर्वाद से नजफगढ़ में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 60 लोगों ने रक्तदान किया।
                                         यहां बता दें कि पिछले 40 दिन से सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ पूर्ण रूप से सेवा में लगा हुआ है और निरंतर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भरा जाए और उन्हें भूखा ना सोने दिया जाए। लॉकडाउन में स्वास्थ्य सेवा पर कोरोना वायरस का असर न हो लोगों को दवाओं से लेकर रक्त तक किसी भी चीज की कमी न हो इसे लेकर भी सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ़ ने आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया। सेवा दल ने 8 मई को भी रक्तदान शिविर लगाया था उस मे लगभग 70 व्यक्तियों ने रक्तदान किया था. आज के रक्त दान शिविर में लगभग 60 व्यक्तियों ने रक्त दान किया। सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ की तरफ से रोजाना लगभग 2000 -2500 व्यक्ति को भोजन बनाकर बांटा जा रहा है. साथ ही प्रतिदिन सुबह चाय और रस का वितरण किया जा रहा है. यह सारा कार्य जनता के सहयोग से ही मुमकिन हो पा रहा है. दल ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया। दल की ओर से अगला रक्त दान शिविर कैम्प 15 मई को भी लगाया जाएंगे और लोगो से अपील की है कि जो भी व्यक्ति रक्त दान करने का इच्छुक हो वह अपना नाम पंजीकरण करवा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox