सीसीटीवी की मदद से सराय रोहिल्ला पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीसीटीवी की मदद से सराय रोहिल्ला पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सराय रोहिल्ला पुलिस ने लूटे गये सैमसंग मोबाईल फोन के साथ दो लूटेरों को सीसीटीवी की मदद से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 10 अक्तुबर को सराय रोहिल्ला निवासी रामबीर ने पुलिस को बताया कि जब वह पंजाबी बाग से घर आ रहा था तो जखीरा पुल के पास पेशाब कर रहा था तभी दो युवक आये और उन्होने जबरदस्ती उसका फोन छीन लिया और फिर उसे जोर का धक्का देकर फरार हो गये। जिससे वह गिर गया और उसे काफी चोट भी लगी। सराय रोहिल्ला पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते आरोपियों को पकड़ने के लिए एटीओ सराय रोहिल्ला निरिक्षक सुभाष सिंह ने एसआई इंदरलोक पुष्पेन्द्र, हवलदार सुरेन्द्र, सिपाही समीर व संदीप को नियुक्त किया। इस मामले में एसीपी सराय रोहिल्ला राकेश त्यागी टीम को लगातार अपने निर्देश देते रहे। टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार मौके पर पंहुचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले और स्थानीय लोगों से आरोपियों के बारें में पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी की मदद से आखिर ढुंढ निकाला। पुलिस ने आरोपी सैफ अली को उसके घर से पकड़ लिया तथा बाद में उससे मिली जानकारी के तहत दूसरे आरोपी मोहम्मद गुरफान को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सैफ अली पुत्र मोहम्मद मुन्ना निवासी अमर पार्क, जखीरा, दिल्ली व मोहम्मद गुरफान पुत्र मोहम्मद मुबारक निवासी झुग्गी, अमर पार्क, जखीरा दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया सैमसंग का मोबाईल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox