जमीन से जुड़े हर वर्ग के नेता थे साहिब सिंह -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जमीन से जुड़े हर वर्ग के नेता थे साहिब सिंह -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/– केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री, आर्य नेता व किसान के मसीहा डॉ साहिब सिंह वर्मा की 13 वी पुण्य तिथि पर ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि उनका दिनांक 30 जून 2007 को राजस्थान में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि साहिब सिंह किसानों व मजदूरों के हितैषी नेता थे और जमीन से जुड़े हर व्यक्ति को पहचानते और सम्मान देते थे, आज ऐसे नेताओं का अभाव दिखाई देता है। हंसमुख व मिलनसार सर्व सुलभ व्यक्ति थे उनके बाद आम आदमी के बीच का कोई नेता नहीं मिला जो जनता के सुख दुख का साथी हो। उन्होंने कहा कि वह महर्षि दयानंद जी के कट्टर अनुयायी थे और यज्ञ के प्रति उनके दिल में अपार श्रद्धा थी । आज यदि बी जे पी को दिल्ली में राजनीतिक वनवास समाप्त कर वापिसी करनी है तो किसी जमीनी संघर्ष शील नेता को आगे लाना होगा जिसका सर्वदा अभाव दिखाई देता है तभी तो अमित शाह जी को दिल्ली देखनी पड़ रही है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष आर्य नेता जगदीश मालिक ने कहा कि बी जे पी दिल्ली देहात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घर घर पहुचाने का श्रय साहिब सिंह को जाता है जिन्होंने 36 बिरादरी तक पहुंच बनायी वह सबके सुख दुख के साथी थे ऐसा नेता सदियों बाद मिला करता है। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीन आर्य ने कहा कि हजारों साल तक नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से पैदा होता है चमन में दीदावर पैदा कर्मठ, ईमानदार, सरल स्वभाव के व्यक्ति को नमन किया। पूर्वे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ओम सपरा ने कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व पहली बार मे ही सबको अपना बना लेता था। दिल्ली के पूर्व चीफ टॉउन प्लानर वीरेश बुग्गा ने उनके जीवन को प्रेरणा प्रद बताया। श्रीमती प्रवीन आर्या, संगीता आर्या, किरण सहगल, नरेन्द्र आर्य सुमन, प्रतिभा सपरा, राज श्री यादव, वीना वोहरा, मधु खेड़ा ने मधुर गीतों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र भाई, धर्मपाल आर्य, कर्नल विपिन खेड़ा, सौरभ गुप्ता, वीरेन्द्र आहूजा, सुरेन्द्र शास्त्री, प्रकाशवीर शास्त्री, प्रेम सचदेवा आदि ने उन्हें महान कर्मयोगी बताया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox