
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अक्तूबर-नवंबर के महीने में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। अस्पताल से ही उन्होंने राजद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
लालू प्रसाद यादव को भेजी गई चिट्ठी में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं। पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया, लेकिन मुझे क्षमा करें।
तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। एम्स की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार उनके सभी चेकअप किए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 74 साल के राजनेता कुछ महीने पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पटना एम्स में इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट आए थे लेकिन उनका शरीर कमजोर हो गया है। कोरोना से उबरने के बाद रघुवंश प्रसाद पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।
दरअसल, वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह राजद में आना चाहते हैं। इसका पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे प्रसाद विरोध कर रहे हैं। उनकी नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी समुद्र होता है, उससे एक लोटा पानी निकलने से कुछ नहीं होता है। रघुवंश प्रसाद की तुलना एक लोटा पानी से करने पर विवाद खड़ा हो गया था। इसी दौरान जब तेज प्रताप अपने पिता से मिलने पहुंचे तो लालू यादव ने उन्हें रघुवंश को लेकर इस तरह का बयान देने को लेकर फटकार लगाई थी। हालांकि कार्यकर्ताओं के राबड़ी आवास पर विरोध करने पर तेजस्वी ने कहा था कि रामा सिंह को पार्टी में लेने पर पार्टी फैसला करेगी।





More Stories
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दौड़ में BRG का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
मधु विहार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद