नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तिरुवनंतपुरम के एससीटी संस्थान ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी हासिल की। संस्थान ने कोरोना के टेस्ट में समय और कीमत दोनो बचाने के लिए नई परीक्षण किट बनाई है। किट की कीमत भी महज 1000 रुपए है और इसके मशीन की कीमत 2.5 लाख रुपए है। इस मशीन से नमूने की जांच 2 घंटों में हो सकेगी।
तिरुवनंतपुरम के चित्रा तिरुनल चिकित्सा विज्ञान और तकनीकी संस्थान ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस संस्थान ने कोविड-19 की जांच के लिए एक किफायती और तेज परीक्षण किट विकसित की है। इस किट के जरिए सिर्फ 2 घंटे में कोरोना संक्रमण का पता लग जाएगा। इसका खर्च भी करीब 1000 रुपये आएगा। इस किट को ‘चित्रा जीनएलएएमपी-एन’ नाम दिया गया है। संस्थान को उम्मीद है कि भारत सरकार इस किट को मंजूरी देगी ताकि लाखों गरीबों को इसका फायदा मिल सके।


More Stories
पटाखा फैक्ट्री हादसा: धमाके से दहला आंध्र प्रदेश, 7 मजदूरों की मौत
अवैध हथियारों के साथ गैंग सहयोगी गिरफ्तार, संभावित वारदात टली
होली 2026 को लेकर कन्फ्यूजन दूर: जानिए किस दिन रहेगी सरकारी और बैंक छुट्टी
ऑपरेशन “मिलाप”: द्वारका नॉर्थ पुलिस की सतर्कता से दो वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला
2018 से फरार उद्घोषित अपराधी कोर्ट परिसर से गिरफ्तार
जीटीबी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार