पुलिसकर्मी ने नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिसकर्मी ने नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में पुलिसकर्मी नाबालिग बच्चे को मारते हुए दिख रही हैं अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हो रही है।
सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस एक नाबालिग बच्चे को पीटते दिख रही है। वायरल वीडियो आरकेपुरम थाना इलाके के संगम सिनेमा के पास का है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बच्चे को बस स्टैंड के पास डंडे से पीट रहा है और वह बच्चा सड़क पर गिरा हुआ रहम की भीख मांग रहा है। हालांकि यह मामला अब सार्वजनिक हो गया है और पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश भी दे दिये है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जो दिल्ली पुलिस कोरोना काल में जन सेवा के लिए लोगों की प्रशंसा लूट चुकी है वही पुलिस इस तरह का काम करती है तो लोगों की आलोचना भी उसे झेलनी होगी।

स्नैचिंग वारदाते बढ़ने के बाद पुलिस ने चलाई हुई थी स्पेशल ड्राइव
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से दक्षिण दिल्ली के इस इलाके में लूट और स्नैचिंग की वारदातें काफी बढ़ गई हैं। इसी के चलते पुलिस ने एक स्पेशल ड्राइव चलाई हुई थी। 22 अगस्त को इस स्पेशल ड्राइव के दौरान पुलिसकर्मी जब वहां से गुजर रहे थे, तभी इस बच्चे को नशे की हालत में वहां पर देखा गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ इसी तरह के असामाजिक तत्व इलाके में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी के चलते पुलिस ने कुछ सख्ती जरूर दिखाई थी।

दिल्ली पुलिस कर रही है मामले की जांच, रिपोर्ट आने के बाद ही होगी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के मुताबिक वीडियो के वायरल होने के बाद आला अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही यह पता लगा रहे हैं कि आखिरकार वह क्या हालात थे, जब इस पुलिसकर्मी को बच्चे को पीटना पड़ा। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox