मानसी शर्मा / – केरल के तिरूवनंतपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और केरल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2019 में केरल में भाजपा को लेकर जो आशा जगी थी वह 2024 में विश्वास में बदलती नजर आ रही है। 2019 में केरल ने भाजपा को डबल डिजिट में वोट दिया था, 2024 में केरल डबल डिजिट में सीट देने का मन बना रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में देश नारा दे रहा था- ‘फिर एक बार मोदी सरकार’, 2024 में हर कोई कह रहा है- ‘अबकी बार 400 पार’। भाजपा ने कभी केरल या देश के किसी राज्य को वोट के चश्मे से नहीं देखा। जब भाजपा यहां कमजोर थी तब भी हमने केरल को मजबूत बनाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि गल्फ के देशों में रहने वाले साथियों ने अभी हाल में अनुभव किया है कि पहले के भारत और आज के भारत में कितना फर्क है।
कांग्रेस और CPI(M)पर बरसे पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि केरल की राज्य सरकार के लगातार असहयोग के बावजूद केरल भारत सरकार की प्राथमिकता पर रहा है। भारत सरकार ने ही तय किया है कि केंद्र सरकार की सारी नौकिरियों की परीक्षाएं मलयालम समेत सभी स्थानीय भाषाओं में कराई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और CPI(M) के नए गठबंधन का हाल क्या है, उनका एक ही ट्रैकरिकॉर्ड है कि कैसे उन्होंने देश को दशकों तक एक ही परिवार के कब्जे में रखा। ये लोग केरल में एक-दूसरे के दुश्मन हैं लेकिन बाकी देश में ये एक-दूसरे के BFF यानि बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर हैं।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई