नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत विकास परिषद की वीर शाखा हिसार के सदस्यों ने शुक्रवार को भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर 16-17 के स्वर्गा आश्रम में पौधारोपण अभियान चलाया।
इस मौके पर वीर शाखा के अध्यक्ष मदन लाल यादव ने बताया कि शाखा सदस्यों ने 16 पौधे लगाते हुए सावन महीने में चलाए जाने वाले इस पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि वित्त शाखा की ओर से हर वर्ष जुलाई माह में पौधारोपण अभियान चलाया जाता है, ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में अपना योगदान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से पर्यावरण शुद्ध होता है इसलिए हमें हर शुभ अवसर पर पौधे लगाने की पहल करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पौधारोपण अभियान के दौरान पश्चिम के प्रांतीय अध्यक्ष व वीर शाखा हिसार के संरक्षक महिपाल यादव, शाखा सचिव धर्मपाल गर्ग, शाखा कोषा अध्यक्ष चंद्रभान चोपड़ा, प्रांतीय महिला सचिव डॉ सुमन यादव, कार्यकारिणी सदस्य विजय चावला, कुलदीप दोहन, आशा यादव, बंटी और मोनू कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन