नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 12 अगस्त को नंगली सकरावती में दिल्ली पुलिस के एएसआई ईश्वर सिंह व स्थानीय लोगों ने संदिग्ध रूप से घूम रहे दो लोगों में से एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ-साथ दूसरे बदमाश को भी तलाश कर रही है।
इस संबंध जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नजफगढ़ थाना अन्तर्गत गोयला डेरी में दो लोग संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। तभी उन पर एएसआई ईश्वर सिंह की इन पर नजर पड़ी और उन्होने उससे पूछताछ आरंभ की लेकिन जैसे उन्होने उनसे कुछ पूछने की कोशिश की तो वो भागने लगे लेकिन लोगों ने उनमें से एक को दबौच लिया लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गया। लोगों ने उसे पकड़ कर पीसीआर पुलिस टीम को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ज्ञान कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी गांधी मार्केट, वेस्ट सागर पुर से तलाशी में एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर मायापुरी थाने में चोरी के दो मामले भी दर्ज है।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा