नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में टेलीमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी में सोमवार को लगभग 250 मरीजों ने कोरोना वायरस कोविड -19 व अन्य बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया. संस्थान द्वारा शुरू की गई टेलीमेडिसिन ओपीडी सोमवार से शनिवार तक संचालित की जा रही है, जिसमें मरीजों को यूरोलॉजी, मनोरोग चिकित्सा समेत 10 सुपरस्पेशलिटी सेवाओं का भी लाभ मिल रहा है। कोविड 19 में बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर देशभर में जारी लॉकडाउन में कोरोना आशंकित व अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा सुगम हो रहे, इसके लिए संस्थान में बीते शुक्रवार को निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने टेलीमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी का विधिवत शुभारंभ किया था, जिसका खासतौर से सुदूरवर्ती स्वास्थ्य सुविधाओं से विहीन क्षेत्रों के लोग भी लाभ उठा रहे हैं।
संस्थान की टेलीमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी प्रोग्राम की चेयरपर्सन प्रो. वर्तिका सक्सेना व सदस्य सचिव डा. योगेश बहुरूपी ने बताया कि टेलीमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी में सोमवार को करीब 250 मरीजों ने कोविड 19 समेत विभिन्न रोगों के लिए चिकित्सकों से परामर्श लिया. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते जनस्वास्थ्य के मद्देनजर शुरू की गई टेलीमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी का लोग लाभ ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि ओपीडी में लगभग एक सप्ताह में 1050 से अधिक लोग दूरभाष व वाट्सएप मैसेज के जरिए चिकित्सकों ने संपर्क कर परामर्श ले चुके हैं. उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी सोमवार से शनिवार तक संचालित की जा रही है, जिसमें सामान्य चिकित्सा परामर्श सुबह 9 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है. जबकि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है. इस अवसर पर डा. केपीएस मलिक, डा. एसपी अग्रवाल,डा. किम जैकब मेमन,डा. राधेश्याम मित्तल,डा. वर्तिका सक्सेना, डा. योगेश बहुरूपी, डा. अशोक सिंह, डा. शैलेश पराते आदि मौजूद थे.
टेलीमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी में उपलब्ध परामर्श सुविधाएं-
कोरोना वायरस कोविड 19, हृदय रोग, मूत्र रोग, स्त्री रोग, रेडियोथैरेपी, शल्य चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग, स्वांस रोग,बाल रोग, मनोरोग चिकित्सा आदि.
टेली मेडिसिन ओपीडी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क-
0135- 2462944
0135- 2462937
7454989545
9621539863
9084976174
(मनो चिकित्सा)
टोल फ्री नंबर -1800 1804 278
8126542780 (मूत्र रोग)


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात