अर्ध सैनिक बलों के जवानों की मांगों को लेकर गृह राज्यमंत्री से मिले एसोसिएशन के पदाधिकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अर्ध सैनिक बलों के जवानों की मांगों को लेकर गृह राज्यमंत्री से मिले एसोसिएशन के पदाधिकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले काफी समय से अर्ध सैनिक बलों की जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही काॅनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से नाॅर्थ ब्लाॅक कार्यालय में मुलाकात कर जवानों के लिए वन रैंक वन पेंशन के तहत पुरानी पेंशन बहाली व दूसरी जायज मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा और देश सेवा में उनके योगदान से अवगत कराया।
इस अवसर पर काॅनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के सचिव रणवीर सिंह ने अर्धसैनिक बलों के जवानों की लंबे समय से चली आ रही भलाई संबंधी मसलों की और मंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया जिसमें जिला स्तर पर हर राज्य में केंद्रीय भण्डार सीपीसी कैंटीन में 50 प्रतिशत जीएसटी कर में छूट, हर राज्य की राजधानियों में सरदार पटेल के नाम पर अर्ध सैनिक स्कूलों की स्थापना, सीसीएस रूल्स की बजाए अलग बेहतर पैरामिलिट्री सर्विसेज रूल्स बनाने, सीजीएचएस डिस्पैंसरी का राज्यों में विस्तार व केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों में यूपीएससी व एसएससी द्वारा सिपाही जीडी 2018 की परीक्षा पास एसी सफल उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति पत्र जारी करना आदि प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।
डेलीगेशन में शामिल मध्यप्रदेश के संयोजक जयेंन्द्र राणा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चार महीनों से पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ के डीजी पद पर नियुक्ति नही हो पाई है। दूसरा आए दिन बलों के जवान देश के लिए शहीद हो रहे हैं फिर उनकी शहादत में भेदभाव क्यों। उन्होने उम्मीद जताते हुए कहा कि सरकार अर्ध सैनिकों की भलाई के लिए जल्द इस पद पर जल्द कैडर आफिसर्स की नियुक्ति करेगी। राणा के अनुसार गृह राज्यमंत्री श्री राय ने आश्वासन दिया है कि सरकार अर्ध सैनिक बलों के जवानों की सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और उन्हे पूरा कर अमली जामा पहनाने की भरपूर कोशिश करेगी। हालांकि श्री राय से इस विषय में पहले भी तीन मुलाकात एसोसिएशन कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नही आये हैं। वहीं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष वी एस कदम ने उम्मीद जताई है कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस के एतिहासिक मौके पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के चैकीदारों के लिए पुरानी पेंशन बहाली का बोनान्जा व अन्य कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे। तभी जवानों का मनोबल बढ़ा रह सकेगा। आज जवान अपनी मांगों को लेकर काफी तनाव झेल रहे है और जब यह योजनाऐं मूर्त रूप ले लेगीं तो यही जवान देश सेवा में दुगुनी ताकत व जोश के साथ काम करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox