
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/पौड़ी गढवाल/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कार्बेट नेशनल पार्क में टाईगर की निगरानी के लिए लगाये गये कैमरों में से दो कैमरा ट्रैप चोरी होने से प्रशासन में भारी हड़कंप मच गया है। यहा बता दें कि यह लापरवाही उस समय सामने आई जब पार्क में बावरिया गिरोह के घुसने की खबर फैली हुई है। जिसे देखते हुए वन विभाग ने थाने में कैमरों की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरों की तलाश में जहां एक ओर पुलिस लगीं, वहीं दूसरी ओर वन विभाग ने भी अपने इंटेलिजेंस क्षेत्र सक्रिय कर दिये हैं।
जानकारी के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ फोरेस्ट डिवीजन की सोना नदी वन रेंज में बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाये हुए हैं। तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को धता बताते हुए चोर दो कमरे लें उड़े। इस समय जब टाईगर रिजर्व में बावरियों के आने की खबर है। सुरक्षा व्यवस्थाओं भी टाईगर रिजर्व चाक-चैबंद बता रहा था। अलर्ट होने पर चोर चोरी करने की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए। चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था होने पर चोरी की घटना ने टाईगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। कालागढ़ फोरेस्ट डिवीजन के उपप्रभागीय है आर एल नाग ने बताया कि यूपी राज्य के जनपद बिजनौर से सटी सीमा फोरेस्ट डिवीजन की सोना नदी वन रेंज में बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाये गये कैमरों ट्रेपो में से दो कैमरा ट्रैप चोरी हो गए। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार