देश में 70 हजार के करीब आये कोरोना के नये मामले, 28 लाख पंहुचा संक्रमितों का आंकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 70 हजार के करीब आये कोरोना के नये मामले, 28 लाख पंहुचा संक्रमितों का आंकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में एक बार फिर उछाल आया है। गुरुवार को सर्वाधिक 70 हजार के करीब नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 28 लाख के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या करीब 21 लाख हो गई है और जांच में तेजी आई है। 
गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 977 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53,866 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 28,36,926 हो गए हैं, जिनमें से 6,86,395 लोगों का उपचार चल रहा है और 20,96,665 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 73.91 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.90 फीसदी है। वहीं, 24.20 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में नौ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 19 अगस्त तक कुल 3,26,61,252 नमूनों की जांच की गई। जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 9,18,470 नमूनों की जांच की गई। पॉजिटिविटी रेट आठ प्रतिशत से कम है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 977 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 346 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक के 126, तमिलनाडु के 116, आंध्र प्रदेश के 86, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के 53-53, पंजाब के 23, मध्यप्रदेश के 18, गुजरात के 17, झारखंड के 15, उत्तराखंड के 14, राजस्थान के 12, बिहार और जम्मू-कश्मीर के 11-11 लोग शामिल हैं। इनके अलावा असम, हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना में 10-10, दिल्ली में नौ, गोवा में आठ, केरल में सात, पुदुचेरी में छह, छत्तीसगढ़ में तीन और सिक्किम, चंडीगढ़ तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की जान गई।
मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 53,866 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 21,033 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,123, कर्नाटक में 4,327 , दिल्ली में 4,235, आंध्र प्रदेश में 2,906, गुजरात में 2,837, उत्तर प्रदेश में 2,638 , पश्चिम बंगाल में 2,581 और मध्यप्रदेश में 1,159 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है। आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 921, राजस्थान में 910, तेलंगाना में 729, जम्मू-कश्मीर में 572, हरियाणा में 567, बिहार में 487, ओडिशा में 372, झारखंड में 277, असम में 213, केरल में 182 और उत्तराखंड में 178 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई। छत्तीसगढ़ में 161, पुदुचेरी में 129, गोवा में 124, त्रिपुरा में 65, चंडीगढ़ में 31, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 30, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 18, लद्दाख में 18, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox