गुगल संग मिलकर चीन को टक्कर देंगे मुकेश अंबानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुगल संग मिलकर चीन को टक्कर देंगे मुकेश अंबानी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सीमाओं पर चीन से तनातनी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रिल) की 43वीं एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने मुकेश अंबानी ने देश को 2जी मुक्त करने का बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जियो, गूगल के साथ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगा ताकि देश के यूजर्स को सस्ते स्मार्टफोन मिल सके और चीन पर निर्भरता कम हो सके। हालांकि विश्व में सबसे सस्ते स्मार्टफोन अभी तक चीन ही बना रहा है जिसकारण उसे टक्कर देना आसान नही है लेकिन जियो ने गुगल के साथ हाथ मिलकार इस चुनौति को स्वीकार कर लिया है। वहीं हाल ही में गूगल ने भारत में डिजिटल इंडिया के लिए 75,000 करोड़ निवेश करने का ऐलान किया है।
एजीएम में अंबानी ने बताया कि कंपनी ने 5जी नेटवर्क तैयार कर लिया है जो कि दुनिया का सबसे बेस्ट 5जी नेटवर्क है। जियो का दावा है कि उसके 5जी नेटवर्क में पूरी तरह से घरेलू उपकरणों का इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए 20 से अधिक स्टार्टअप्स की मदद ली गई है। अंबानी ने बताया कि गूगल ने जियो में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया है जिसके बदले उसे 7.7 फीसदी होगी हिस्सेदारी मिलेगी। साथ ही रिलायंस एजीएम में जियो ग्लास का भी एलान हुआ है जो कि एक मिक्स्ड रियलिटी ग्लास है। जियो ग्लास एक स्मार्ट ग्लास है जिसमें इंटरनेट, स्पीकर और माइक दोनों का सपोर्ट दिया गया है। जियो ग्लास से आप कॉलिंग भी कर सकेंगे। श्री अंबानी ने कहा कि देश को जल्द 2 जी से छुटकारा मिल जायेगा और यूजर्स के पास 5 जी नेटवर्क होगा। कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर नये योजना पर काम शुरू कर दिया है और जल्द ही भारतीय युजर्स के लिए सस्ता स्मार्टफोन उपलब्ध होगा जिसमें सभी फीचर होने के साथ-साथ 5 जी नेटवर्क भी होगा। उन्होने कहा कि कंपनी इस योजना को पूरी तरह से घरेलु जरूरतों के हिसाब से अमल में ला रही है ताकि दूसरे देशों से स्मार्टफोन के मामले में निर्भरता कम हो सके और देश के लोगों को स्वदेशी उपकरण मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox