देश को बर्बाद कर रहे हैं मोदी-राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश को बर्बाद कर रहे हैं मोदी-राहुल गांधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी व केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को बर्बाद करने पर तूले है, जल्द ही हकीकत सामने आ जायेगी और सबका भ्रम टूट जायेगा। श्री गांधी कभी चीन के सीमा विवाद तो कभी बेरोजगारी को लेकर लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और रोजगार का सत्यानाश। उनकी पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा। इससे पहले, राहुल गांधी ने राफेल विमानों के भारत आने पर भारतीय वायुसेना को बधाई दी थी। साथ ही विमानों की खरीद को लेकर सरकार से सवाल पूछे थे। उन्होंने ट्वीट कर पूछा था, श्राफेल विमान के लिए आईएएफ को बधाई। लेकिन क्या सरकार इन सवालों के जवाब देगी। प्रत्येक विमान की कीमत 526 करोड़ की बजाए 1670 करोड़ क्यों दी गई? 126 की बजाए सिर्फ 36 विमान ही क्यों खरीदे? एचएएल की बजाए दिवालिया अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का कांट्रैक्ट क्यों दिया गया?

चीनी घुसपैठ पर उठाए सवाल
इससे पहले राहुल ने सोमवार को अपनी वीडियो सीरीज के अगले भाग के जरिए सरकार को घेरा और कहा कि वह चीन की घुसपैठ पर झूठ नहीं बोलने वाले हैं, चाहे उनका राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ को नकारने और इस विषय पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हैं।
उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, एक भारतीय होने के नाते मेरी पहली प्राथमिकता देश और इसकी जनता है। उन लोगों के बारे में आपका क्या ख्याल है जो कहते हैं कि प्रधानमंत्री से चीन पर आपके सवाल भारत को कमजोर कर रहे हैं ? यह एकदम साफ है कि चीनी हमारे इलाके में घुस गए हैं। यह बात मुझे परेशान करती है। इससे मेरा खून खौलने लगता है कि कैसे एक दूसरा देश हमारे इलाके में घुस आया?
कांग्रेस नेता ने कहा कि अब आप एक राजनीतिज्ञ के तौर पर चाहते हैं कि मैं चुप रहूं और अपने लोगों से झूठ बोलूं तो ऐसा नहीं होने वाला है। मैंने उपग्रह की तस्वीरें देखी हैं, मैंने पूर्व सैन्यकर्मियों से बात की है। अगर आप चाहते हैं कि मैं झूठ बोलूं कि चीनी इस देश में नहीं घुसे हैं तो मैं झूठ नहीं बोलने वाला। स्पष्ट कर दूं कि मैं ऐसा नहीं करने वाला। चाहे मेरा पूरा भविष्य डूब जाए लेकिन मैं झूठ नहीं बोल सकता।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox