
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। जिस तरह से पुलिस ने पीड़ित परिवार की इच्छाओं के खिलाफ मंगलवार-बुधवार की रात अंतिम संस्कार किया, उससे लोगों में गुस्सा है।
गौरतलब है कि हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह यहां सफदरजंग अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पूरे यूपी में इस मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं राजनीतिक पार्टियां भी इस मामले में सरकार को घेर रही हैं। लेकिन यूपी पुलिस इस मामले कुछ और ही तानाबाना बुन रही है। कभी पुलिस आधी रात को जबरन पीड़ित मृतका का दाहसंस्कार कर देती है तो कभी कहती है कि युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि नही हुई है। जिसकारण लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर ज्यादा नाराज दिखाई दे रहे हैं।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!