KGF फेम एक्टर यश के जन्मदिन पर बड़ा हादसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

KGF फेम एक्टर यश के जन्मदिन पर बड़ा हादसा

मानसी शर्मा /- कर्नाटक के गडग जिले से बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि यहां देर रात कुछ फैंस अपने हीरों के जन्मदिन के लिए बैनर लगा रहे थे। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया और तीन फैंस की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है।

यश के जन्मदिन की रात फैंस के साथ हादसा

जानकारी के अनुसार, कन्नड़ एक्टर यश के 38वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस बिजली के खंभे पर बैनर लगा रहे थे। लेकिन अचानक खंभे में करंट दौड़ पड़ा और तीन फैंस की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए है। फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना मिल गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है।

बेनर लगाने के दौरान तीन फैंस की मौत

मृतकों की शिनाख्त हनमंता हरिजन (21), मुरली नादविनामणि (20), और नवीन गाजी (19) के रूप में हुई है। अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक्टर यश ने शोक व्यक्त किया है। यश कहते हैं कि गडग जिले में बैनर लगाते समय करंट लगने से तीन प्रशंसकों की मौत की खबर सुनकर मन दुखी है। इस कठिन समय में उनके परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर का बड़ा नाम

बता दें कि कन्नड़ एक्टर यश का  पूरा नाम नवीन कुमार गौड़ा है। आज एक्टर का 38वीं जन्मदिव है। केजीएफ के हीरो यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े अभिनेताओं में शुमार हैं। एक्टर ने 2007 में ‘जंबदा हुडुगी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘रॉकी’ (2008), ‘गुगली’ (2013) और ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ (2014)’ में अभिनय से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। वहीं ब्लॉकबस्टर केजीएफ सीरीज में रॉकी भाई के उनके किरदार ने उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox