त्यौहारी सीजन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संयुक्त आयुक्त ने की मंत्रणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

त्यौहारी सीजन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संयुक्त आयुक्त ने की मंत्रणा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- त्यौहारी सीजन के चलते पश्चिमी रेंज की संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने द्वारका पुलिस जिला में महिला सुरक्षा व दूसरे सामाजिक मुद्दों पर आरडब्ल्यूए व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये मंत्रणा की। इस अवसर पर श्रीमति सिंह ने महिलाओं के भी विचार जाने और अधिकारियों को महिला सुरक्षा व कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश जारी किये।
धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज व छठ पूजा के तहत बाजारों व घरों में महिलाओं की सुरक्षा व भीड़ भाड़ वाली जगहों में कोरोना बिमारी से बचाव के लिए किये जा रहे इंतजामों की संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने समीक्षा की। इस अवसर पर श्रीमति सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रबंध करे। वहीं वरिष्ठ नागरिकों व कोरोना बिमारी से बचाव के तरीकों को भी पूरी तरह से अमल में लाया जाये। पुलिस अधिकारी सिविल डिफेंस, होम गार्डस, निजी सुरक्षा गार्डस, सामाजिक वालेंटियर्स, आरडब्ल्यूए सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता व दूकानदारों के जरीये क्षेत्र में सुरक्षा उपायों पर जोर डाले और हर चप्पे-चप्पे पर नजर रखें। उन्होने कहा कि डार्क स्पाॅट व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ज्यादा ध्यान दे ताकि त्यौहारी सीजन में सुरक्षा में कोई चूक न हो पाये। उन्होने आम जन से अपील करते हुए कहा कि पुलिस के साथ-साथ आम आदमी की भी समाज के प्रति अहम जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि आम जन भी सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए अपने आंख कान खुले रखे और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधी पर तुरंत पुलिस को सूचना दे ताकि किसी भी वारदात को होने से पहले ही रोका जा सके। इस वीडियों कांफ्रेसिंग मंे जिले की कुछ प्रमुख महिला हस्तियों में सुधा शर्मा, कर्नल कमलेश बाजपेई, इंदू गर्ग, निधी गुप्ता, अनुराधा, रश्मी बाजपेई व मीना ने भाग लिया और अपने विचार रखें। इस बैठक में बाजारों व सड़कों पर अतिक्रमण, पार्कों में असामाजिक तत्वों की उपस्थिति, स्नेचर, पाॅकेट मार व संवेदनशील स्थानों को लेकर बात की गई और महिलाओं ने संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह को त्यौहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की अपील की। महिलाओ ने बाजारों मंे ंकिसी भी तरह की वारदात रोकने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी सलाह दी।
महिलाओं से अपने संवाद के बाद श्रीमति शालिनी सिंह ने डीसीपी संतोष कुमार मीणा को जिले में सुरक्षा बढाने और अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि हमारी पहली जिम्मेदारी लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है और इसके लिए हम हमेशा तैयार हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox