नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रायपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल के द्वारा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अस्तित्व को संकट में होने के बयान की कड़ी प्रतिक्रिया और ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता भगवानु नायक ने कहा कि जो जैसा होता है वह दूसरों के बारे में वैसा ही सोचता है। आज किस पार्टी का अस्तित्व संकट में है वह पूरा देश जानता है ? किस पार्टी की किरकिरी आज देश भर में हो रही है ?
उन्होने कहा कि किस पार्टी के सैकड़ो राष्ट्रीय नेता अपने हाई कमान में खड़े होकर पार्टी छोड़ने को तैयार है ? यह कहने की जरूरत नहीं है। भगवानु नायक ने कहा जिनके घर खुद शीशे के होते हैं उन्हें दूसरे के घर में पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। भगवानु नायक ने कहा सत्ता के नशे में चूर होकर मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने जोगो कांग्रेस के अस्तित्व को संकट होना बताया है यह अहंकार उन्हें ले डूबेगा क्योंकि सत्ता से सद्भावना और मानवता जीतेगी।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन