दिल्ली में मुठभेड़ के बाद आईएस का आतंकी गिरफ्तार, आईईडी विस्फोटक बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद आईएस का आतंकी गिरफ्तार, आईईडी विस्फोटक बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली व यूपी में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक आतंकी को एनकाउंटर के बाद धोला कुआं से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और आतंकी के बीच कुछ राउंड फायरिंग हुई थी। शुरुआती पूछताछ के बाद आतंकी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर दे दिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी यूसुफ की उम्र 30 साल के आसपास है। उसने कई पहचान और पते होने का खुलासा हुआ है। आतंकी को अफगानिस्तान के खुरासान स्थित आईएस हैंडलर्स से आदेश मिलता था। वह भारत में बड़े हमले की साजिश रच रहा था। वह कश्मीर के आईएस नेटवर्क से भी संपर्क में था। यूसुफ मूल रूप से यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर बुद्धा जयंती पार्क के पास शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे आतंकी को गिरफ्तार किया, वह बाइक पर था। बुद्धा जयंती पार्क के आस-पास नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो तैनात किए गए हैं। एनएसजी और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड आईईडी विस्फोटक के कंटेंट की जांच करेंगे।
यूसुफ से स्पेशल सेल के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान दूसरा आतंकी फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। आतंकियों की मदद करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि 9 जनवरी को दिल्ली में आईएस के 3 आतंकियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। ये तीनों गणतंत्र दिवस पर हमले की फिराक में थे। तीनों आतंकी तमिलनाडु से फरार हुए थे। इनके तीन साथी नेपाल भाग गए थे। 2 आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए थे। वहीं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को यह कार्रवाई की थी। पकड़ा गया डॉक्टर रहमान (28) एमएस रमैया मेडिकल कॉलेज में ऑप्थेलमोलॉजिस्ट रह चुका है। रहमान के लिंक आईएस से जुड़े होने के आरोप हैं। रहमान की गिरफ्तारी आईएस से जुड़े एक व्यक्ति और उसकी पत्नी से मिली जानकारी के आधार पर की गई। पति-पत्नी मार्च में दिल्ली में गिरफ्तार किए गए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox