देश में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना वायरस का संक्रमण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना वायरस का संक्रमण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना वायरस संक्रमण अब तेजी से बढ़ने लगा है। लगातार तीसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिला। शनिवार को 69,877 नए मामले सामने आए, यह अब तक का एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 22 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में रिकॉर्ड तेजी आई है।
शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 945 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 29,75,701 हो गए हैं, जिनमें से 6,97,330 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,22,577 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.69 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.87 फीसदी है। वहीं, 23.43 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 21 अगस्त तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 10,23,836 नमूनों की जांच की गई। अब तक एक दिन में जांच की यह सार्वधिक संख्या है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox