
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्थित आईपी यूनिवर्सिटी में विभिन्न प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए यूनिवर्सिटी ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अप्रैल से 5 मई कर दी है। अब छात्र 5 मई तक आनलाईन दाखिले के लिए फार्म भर सकते है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार ए डी लांबा ने बताया की देश में कोरोना वायरस के कारण चल रहे देशव्यापी बंद को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उन्होने बताया कि यूनिवर्सिटी के किसी भी प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए आनॅलाईन दाखिला फार्म भरा जा सकता है। इसके बाद यूनिवर्सिटी दाखिले के लिए नेषनल स्तर पर एक टेस्ट लेगी और इस टेस्ट की मेरिट के आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जायेगा। कोरोना वायरस के चलते यूनिवर्सिटी ने दूसरी बार दाखिले की तिथि बढ़ाई है ताकि कोई छात्र पढ़ाई से वंचित न रह जाये। उन्होने बताया कि अधिक जानकारी के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईपीयू.एसी.इन पर जाकर दाखिले की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी ले सकते है।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा