नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सिक्किम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर चल रही तनातनी के बावजूद भारतीय सेना ने सिक्किम में चीनी नागरिकों को मदद पहुंचाई। दरअसल तीन चीनी नागरिक उत्तरी सिक्किम में 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपना रास्ता भटक गए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने न केवल उनकी मदद की बल्कि उन्हे खाना भी खिलाया।
यहां बता दें कि घटना 3 सितंबर की है। यह ऐसे समय हुआ है,जब दोनों देश की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में पिछले चार माह से एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। चीनी नागरिकों की जिंदगी पर संकट के बादल मंडराते देख, भारतीय सेना के जवान तुरंत उनके पास पहुंचे और कठोर जलवायु परिस्थितियों में मेडिकल सहायता, खाना और गर्म कपड़े की मदद पहुंचाई। भारतीय सेना ने उन्हें उनके गंतव्य के उचित जानकारी दी और वह वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने भारतीय सेना की इस तत्काल मदद को लेकर आभार जताया।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा