कोरोना काल में गरीब महिलाओं को नौकरी का झांसा दे देह व्यापार में धकेलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना काल में गरीब महिलाओं को नौकरी का झांसा दे देह व्यापार में धकेलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में पहले ही लोग काफी परेशानी झेल रहे है जिसकारण अब महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के अनैतिक काम में धकेलने वाले एक बार फिर सक्रिय हो गये है। ऐसा ही एक मामला थाना विकास नगर में सामने आया है जहां थाना पुलिस एवं एएचटीयू पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार कराने के उद्देश्य से 2 महिलाओं को ले जाते हुए दो अभियुक्तों को गंगा जमुना सरस्वती ढाबे के पास पोंटा रोड हरबर्टपुर से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि तीन सितंबर को एक सूचना मिली थी जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएचओ ने एसआई मोहन सिंह प्रभारी एचटीयू देहरादून, एल एस आई हिमानी चौधरी चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, महेंद्र सिंह एएचटीयू देहरादून कांस्टेबल, धर्मेंद्र सिंह एएचटीयू देहरादून, कांस्टेबल नरेश पंत थाना विकासनगर, कांस्टेबल अमित कुमार थाना विकासनगर व एल सी रचना डोभाल एएचटीयू देहरादून की एक टीम गठित की और आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिये। टीम ने अपना काम करते हुए दोनो अभियुक्तों को पीड़ित महिलाओं के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में बताया कि 2 सितंबर को अभियुक्त पीड़ित महिलाओं को जनपद सहारनपुर से सेलाकुई में नौकरी दिलाने का झांसा व प्रलोभन के बहाने से लाए थे। अभियुक्तों द्वारा उक्त महिलाओं को रात्रि में अपने कमरे पर रखा। तत्पश्चात पीड़ितों को देह व्यापार का धंधा कराने के लिए हिमाचल प्रदेश ले जा रहे थे। अभियुक्त गरीब महिलाओं से देह व्यापार का धंधा करा कर अवैध धन अर्जित करते हैं। पुलिस ने आरोपियों से काफी मात्रा में कंडोम के पैकेट व शक्ति वर्धक गोलियां बरामद हुई है। पीड़ित महिलाओं को उनके चंगुल से मुक्त कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान टेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी- डी ब्लॉक गली नंबर 3 डी 198 मदर डेयरी पश्चिमी दिल्ली व सूरज सिंह पवार पुत्र विक्रम सिंह निवासी निकट पाइन वुड सिटी दिल्ली रोड सहारनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हे जेल भेज दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox