
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दो महीने पहले तक दुनिया के सामने कोरोना को नियंत्रित करने को लेकर मिसाल बना रहा भारत अब खुद इससे पीड़ित हो गया है। देश में लाॅक डाउन 4.0 के दौरान दी गई ढील अब देश के लिए घातक सिद्ध होती जा रही है। जिसके चलते भारत अब एशिया में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश बन गया है। हालांकि कुछ समय पूर्व तक तुर्की इस मामले में पहले नंबर पर था लेकिन कोविड-19 आंकड़े देने वाली वेबसाइट वल्र्डों मीटर के मुताबिक वीरवार को 7,466 नये मामले आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,65,799 हो गई है। जिसकारण अब भारत कोरोना संक्रमण में पहले नंबर पर आ गया है और तुर्की दूसरे नंबर पर खिसक गया है।
अगर संक्रमण के मामले में देखे तो एशिया के टॉप पांच देशों में संक्रमित मरीज इस हिसाब से है। भारत में 1,65,799 मौत 4,706, तुर्की 1,59,797-4431, ईरान 1,43,849-7627, चीन 82,995-4634, सऊदी अरब 80,185-481 है। फ्रांस से ज्यादा सक्रिय मरीज सक्रियरू मरीजों के मामले में भारत फ्रांस से आगे निकल गया है। फ्रांस में जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 87733 है। वहीं भारत में 88923 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। हालांकि स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में भारत की स्थिति फ्रांस से बेहतर है।
24 घंटे में 194 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,गुरुवार सुबह तक चैबीस घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 194 और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 7,466 नए मामले मिले। इसी के साथ कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,65,799 हो गई, जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 4,706 तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 89,987 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 71,105 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार