देश की राजधानी में नाबालिग बच्ची से फिर दरिंदगी की हदें पार, एम्स में जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश की राजधानी में नाबालिग बच्ची से फिर दरिंदगी की हदें पार, एम्स में जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

Stop violence Against Children, The concept of stopping violence against children. Human rights Day concept. Anti-trafficking concept.

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की राजधानी में निर्भया के आरोपियों को फांसी होने के बाद भी बच्चियों व महिलाओं से दंरिदगी व दुष्कर्म के मामलों में कमी नही आ रही है। देश की राजधानी में एक बार फिर एक नाबालिग के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी देखने को मिली है। दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश में दरिंदगी की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। हवस के दरिंदों द्वारा लड़की के विरोध करने पर उसके सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर कैंची से ताबड़तोड़ वार किए गये हैं। आरोपी उसे अधमरी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। जैसे-तैसे बच्ची अपने पड़ौसी के घर तक ही पंहुच पाई जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग से दुष्कर्म व दरिंदगी को लेकर दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने एम्स का दौरा कर बच्ची के परिजनों से मिली और उन्हे पूरी मदद का भरोसा दिलाया। यहां बता दें कि बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और व अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस को तकरीबन साढ़े पांच बजे कॉल मिली थी। आशंका है कि लड़की के साथ करीब चार बजे वारदात हुई है। शुरुआती जांच में दो लड़कों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने विरोध किया तो उसकी हत्या की कोशिश हुई। जिससे लड़की के निजी अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। नाबालिग जैसे-तैसे अपने कमरे से पड़ोसी के दरवाजे तक पहुंची। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। उसके निजी अंगों से लगातार खून बह रहा था। तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पश्चिम विहार थाने की पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या की कोशिश और पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी पीड़िता के घर के आसपास के ही हैं।
पुलिस के मुताबिक, 13 साल की लड़की परिवार के साथ पीरागढ़ी में किराए पर रहती है। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जिस कमरे में परिवार रहता है, वह इमारत तीन मंजिल की है, जिसमें छोटे छोटे करीब 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें अधिकतर आसपास की फैक्टरियों में मजदूर का काम करते हैं। बच्ची के परिवार में माता पिता और एक बड़ी बहन है। माता पिता फैक्टरी में मजदूर हैं। बड़ी बहन भी काम करती है। लगभग रोजाना यह बच्ची अपने कमरे में अकेली रहती है।
माना जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसपर वार किया गया है। पहले उसे संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने इलाज के लिए सिर व कटे हुए हिस्सों में टांके लगाए, लेकिन उसकी बिगड़ती हालत देखकर उसे एम्स रेफर कर दिया। एम्स में बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया है।
पीरागढ़ी में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास करने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात में परिवार को न्याय का भरोसा दिया गया।

पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 10 लाख की आर्थिक मदद देने का किया ऐलान
नई दिल्लीः- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एम्स में पीड़ित बच्ची का हालचाल पूछने गये और उसके परिजनों से मिलकर उनसे बात की तथा साथ ही चिकित्सकों से भी ईलाज को लेकर परामर्श किया। इस मौके पर उन्होने अपनी गहरी संवेदना जाहिर करते हुए बच्ची के माता-पिता को 10 लाख रूपये की मदद देने का भी ऐलान किया। साथ ही उन्होने कहा कि महिलाओं व बच्चियों के साथ दरिंदगी व दुष्कर्म करने वालों को किसी भी सूरत में बख्सा नही जायेगा। उन्होने पुलिस से इस मामले में तेजी से कार्यवाही करने को भी कहा और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox