नजफगढ़ में घी के दीये जलाकर करेंगे भगवान राम के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में घी के दीये जलाकर करेंगे भगवान राम के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का स्वागत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिचाऊं कलां वार्ड की पार्षद व नजफगढ निगम जोन की पूर्व चेयरपर्सन नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि हमारे लिए आखिर वह क्षण आ ही गया है जब हमारी वर्षों की तपस्या व लाखों बलिदानों के बाद हमे हमारे आराध्य भगवान राम की घर वापसी हो रही है। अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भगवान राम के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर उन्होने क्षेत्रवासियों से घी के दीपक जलाकर स्वागत करने का आह्वान किया है।
पार्षद नीलम ने कहा कि भगवान राम हम हिंदूओं की पहचान है। इसलिए यह पल हमारे लिए गौरव का अनुभव करायेगा। हम सब को मिलकर भगवान राम के स्वागत में दिवाली की तरह घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत करना चाहिए। उन्होने कहा कि हमने सदा मिलकर सभी त्यौहारों को मनाया है और आज हिंदू-मुस्लिम एकता का सवाल भी है। इसके लिए हम सबने मिलकर कुछ राजनीतिक दलों की ओच्छी मानसिकता को भी सहा है और देश को धार्मिक उन्माद की आग भी झेलनी पड़ी है। साथ ही उन्होने क्षेत्र में आपसी सदभावना बनाये रखने का भी आह्वान किया है। उन्होने कहा कि हमे सभी धर्मों का आदर करना चाहिए लेकिन अपने त्यौहारों का स्वागत बढ़चढ कर करना चाहिए। उन्होने कहा कि ठीक भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में रामलला की झांकिया निकाली जायेगी और जगह-जगह भजन किर्तनों के माध्यम से भगवान राम का गुणगान किया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा कि आज मौका है जब हम अपनी भावनाओं को दर्शा सकते हैं। हमने बिना भेदभाव क्षेत्र में लोगों के लिए विकास कार्य किये है। पूर्व विधायक भरत सिंह ने क्षेत्र के भाईचारे व सदभावना को बनाये रखने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। अब हम भी इस परंपरा को आगे बनाये रख सके इसके लिए प्रण लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox