
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने सोमवार को एक बदमाश को अवैध शराब के 16 कार्टन के साथ पकड़ा है। आरोपी कैब में अवैध शराब की तस्करी करता था जिसे पुलिस ने आज धर दबौचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बरामद 16 कार्टन अवैध शराब व एक वैगन आर कार को जब्त कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के तस्करों की पूरी तरह से कमर तोड़ दी है। लेकिन फिर भी तस्कर व सप्लायर्स बाज नही आ रहे है और दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी के लिए नये नये तरीके आजमा रहे है। ऐसे ही एक मामले में बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने कैब वैगन आर कार कैब चालक को पकड़ा है जो कैब में सवारियों के साथ-साथ अवैध शराब की भी तस्करी करता था। बुधवार को बाबा हरिदास नगर पुलिस के सिपाही राहुल व रामनिवास ने रात्रि गश्त के दौरान झाड़ौदा रोड़ स्थित डीटीसी बस ट्रमिनल के सामने बहादुरगढ़ की तरफ से आ रही एक कैब को रोका जिसमें तलाशी लेने पर पुलिस को 16 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। जांच टीम ने इसकी सूचना एसीपी नजफगढ़ बिजेन्द्र सिंह व एसएचओ जगतार सिंह को दी। अधिकारियों ने उन्हे दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही करने को कहा। टीम ने कैब चालक आरोपी शक्ति सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी मंदिर मार्ग डाबड़ी एक्सटेंशन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व कोरोना एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद