नजफगढ़ थाने के भंडारे का डीसीपी द्वारका ने किया समापन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाने के भंडारे का डीसीपी द्वारका ने किया समापन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के चलते नजफगढ़ में लाॅक डाउन के दौरान पिछले 71 दिन से नजफगढ़ थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों को खिलाये जा रहे खाने के कार्य का मंगलवार को द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने आखिरी बार भोजन वितरण कर उसका समापन करने की घोषणा की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त द्वारका आर.पी.मीणा, एसीपी विजय सिंह यादव व एसएचओ सुनील कुमार मित्तल भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने कहा कि उन्होने पूरे जिले में कई जगह पुलिस द्वारा खाना बंटवाने का काम किया है। जिले में जहां-जहां गरीब व मजदूरों की रिहायश थी, वहां पुलिस ने लगातार भोजन वितरण कर अच्छा काम किया है। उन्होने बताया कि भोजन वितरण के इस कार्यक्रम में सबसे अच्छा काम जिले में नजफगढ़ थाने के कर्मियों ने किया है। खासकर थाने की महिला कर्मियों ने इसके लिए रात-दिन मेहनत की है और ये उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि नजफगढ़ थाने का प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी मन की बात में भी जिक्र किया और यहां अनेको सेलिब्रिटी भी इस भोजन वितरण में आये, समाजसेवियों व सामाजिक संगठनों ने भी अपना पूरा सहयोग व योगदान दिया। उन्होने इस अवसर पर सभी आभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि नजफगढ़ थाने का ये प्रोग्राम आज से अनलाॅक डाउन के पहले चरण में अब समाप्त हो गया है। क्योंकि अब काम धंधे खुल गये है और लोगों को काम मिलना भी जरूरी है ताकि उन्हे आसानी से भोजन व पैसा मिल सके। इस अवसर पर अतिरिक्त डीसीपी आर पी मीणा व एसीपी नजफगढ़ ने डीसीपी श्री अलफोंस के साथ मिलकर गरीब व जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया और एसएचओ सुनील मित्तल ने मीठे पानी की छबील लगा कर सभी को पानी पिलाया। इस मौके पर कुछ समाजसेवी व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox