नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों को खून की कमी से बचाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाएटी की पहल के तहत ई ब्लड सर्विस एप को लॉन्च किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने एप को लॉन्च करते हुए कहा कि जिन लोगों को रक्त की जरूरत होगी, वे खुद को एप पर पंजीकृत कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि रक्त कहां मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस एप की मदद से लोग चार यूनिट तक खून की मांग कर सकते हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाएटी के ब्लड बैंक 12 घंटे तक उनका इंतजार करेंगे। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोग वहां जाकर अपने रक्त को दान भी कर सकते हैं।


More Stories
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO