सरकार ने माना दिल्ली में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सरकार ने माना दिल्ली में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राजधानी में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के लिए सरकार की तैयारियों और घट रहे आईसीयू बेड की संख्याओं पर पत्रकारों से बातचीत की। जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है लेकिन हम जल्द ही इससे बाहर आ जाएंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि जब तक टीका नहीं आता तब तक मास्क को ही वैक्सीन समझें। उन्होंने आईसीयू बेड की घटती संख्या को लेकर कहा कि सरकारी अस्पतालों में अब भी आईसीयू बेड उपलब्ध हैं। लेकिन प्रभावशाली लोग सरकारी की जगह निजी अस्पतालों को वरीयता देते हैं इसलिए उन्हें आईसीयू बेड की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 500 कोविड-19 बेड और 110 आईसीयू बेड सरकारी अस्पतालों में बढ़ाए हैं। वहीं निजी अस्पातालों में भी 685 और बेड बढ़ाए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox