किसान नेता युवाओं से धरना स्थल पर आने का कर रहे आव्हान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसान नेता युवाओं से धरना स्थल पर आने का कर रहे आव्हान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- किसान आंदोलन नए कृषि कानूनों के विरोध में 106 से दिनों से बरकरार है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसान आंदोलन को धार देने की रणनीति बना रहे हैं। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों से आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है। युवाओं से 23 मार्च को धरना स्थलों पर आने का आह्वान किया गया है। 

साथ ही 15 मार्च को होने वाले प्रदर्शन के लिए भी भीड़ जुटाई जा रही है। किसान नेताओं का कहना है कि बॉर्डर पर संख्या में कमी नहीं आई है। खेतीबाड़ी के काम के चलते किसान अलग-अलग समय में बॉर्डर आ रहे हैं। 

गैस की किमतों को लेकर होगी अगली लड़ाई-टिकैत
बृहस्पतिवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि गाजीपुर बॉर्डर से किसान गांव जा रहे हैं। यहां निरंतर किसानों का आवागमन लगा हुआ है। गर्मियों के हिसाब से सभी टेंट भी तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि15 मार्च को कारपोरेट के विरोध में प्रदर्शन होगा। डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का भी विरोध होगा। इसमें गैस सिलिंडर की महंगाई के विरोध में हर किसान परिवार की महिलाएं प्रदर्शन करेंगी। जो अपने घरों के सामने गैस सिलिंडर लटकाकर विरोध दर्ज करायेंगी। टिकैत ने कहा कि अगली लड़ाई गैस सिलिंडर  की होगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर की महंगाई के मद्देनजर सभी गांव में अब गैस सिलेंडर और महंगाई को भी मुद्दा बनाया जाएगा । 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox