राजधानी में लाॅक डाउन में बुजुर्ग दंपति की नृशंस हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी में लाॅक डाउन में बुजुर्ग दंपति की नृशंस हत्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के छावला थाना के अन्तर्गत आने वाले दुर्गा विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की घर में चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का व हत्यारों का पता नही चला है लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। वहीं दंपती की बहु व बेटे पर भी इस हत्या को लेकर उंगलियां उठ रही है जिसे देखते हुए पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की है लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वहीं इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्मा गया है।
                                        बता दें कि दुर्गा विहार कालोनी में हरियाणवी डांसर सपना चैधरी के मकान के पास वाली गली में रहने वाले राजसिंह पुत्र रामचन्द्र 61 साल व औमवती पत्नी राजसिंह 58 साल की किसी ने घर में उनके कमरे में हत्या कर दी। दोनो बुजुर्गों के साथ उनका बेटा सतीश 37 व बहु कविता 35 तथा उनके दो मासूम बच्चे भी साथ रहते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब राजसिंह के रिश्तेदार उनसे मिलने सुबह घर आये तो उन्होने देखा की दोनो कमरे में खून से लथपथ  पड़े है । उसी समय पुलिस की पीसीआर को सूचित किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते हुए पीसीआर के साथ-साथ थाना पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पंहुच गये। एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा व एसीपी एस पी त्यागी तुरंत मौक पर पंहुचे और जांच आरंभ की। पुलिस इस मामले में आसपड़ोस में भी लोगों से बात की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मृतक दंपति के पुत्र व पुत्रवधु को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हत्या को लेकर संभावना व्यक्त की जा रही है कि पहले दोनो को कुछ नशीला पदार्थ दिया गया बाद में उनकी हत्या कर दी गई। मृतक राजबीर एक साल पहले ही एमसीडी से रिटायर हुआ था। लोग इस हत्या को लेकर तरह-तरह के क्यास लगा रहे है। फिर भी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। डीसीपी द्वारका अंटो अलफोंस ने मामले की तेजी से जांच करने के आदेश दे दिये है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox