ED ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, नौकरी के बदले जमीन केस में होगी पूछताछ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ED ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, नौकरी के बदले जमीन केस में होगी पूछताछ

मानसी शर्मा / –  लैंड फॉर जॉब घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार फंसता जा रहा है। बीते दिन लालू यादव को ईडी ने तलब किया था। लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ चली थी। ईडी ने लालू यादव को सुबह 11 बजे पटना के कार्यालय में बुलाया और रात 9 बजे छोड़ा था। वहीं आज यानी मंगलवार को ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। 19 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए समन भेजा था जिसमें 30 जनवरी यानी आज पटना के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। फिलहाल तेजस्वी यादव ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। यहां उनसे लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ की जाएगी।

आरजेडी सांसद ने केंद्र पर बोला हमला

ईडी से पूछताछ से पहले तेजस्वी यादव आरजेडी सांसद मनोज झा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल होते हैं और ये कहते हैं कि ED हेमंत सोरेन को ढूंढ रही है। कल लालू प्रसाद यादव के साथ हमने जो देखा, आज तेजस्वी यादव के साथ होगा। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी यही चल रहा है। विपक्ष को मान लेना चाहिए कि उन्हें चुनाव भी लड़ना है और इन एजेंसियों से भी संघर्ष करना है।

मीसा भारती ने कही थी ये बात

वहीं जब लालू यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था उस दौरान उनकी बेटी और राजद सांसद डॉक्टर मीसा भारती ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था,’वह खुद नहीं खा सकते, किसी को उन्हें खिलाना पड़ता है। हमें नहीं पता कि उन्होंने खाया है या नहीं। ईडी का कोई अधिकारी नहीं है। बोलने के लिए तैयार हूं… चूंकि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पीएम डरे हुए हैं और ऐसी चीजें ही करेंगे। यह सरकार मेरे पिता को भी गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन एक बीमार आदमी को गिरफ्तार करके उन्हें क्या मिलेगा?’ दरअसल, मीसा लालू यादव के लिए खाना लेकर ईडी दफ्तर भी पहुंची थीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox