द्वारका स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा धोखाधड़ी का वांछित अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा धोखाधड़ी का वांछित अपराधी

-आरोपी 1 साल से था फरार, कॉल सेंटर से करता था नकली सिम कार्ड सप्लाई

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली शिव कुमार/ यादव भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने धोखाधड़ी के मामले में 1 साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी फ्रॉड कॉल सेंटर के तहत लोगों को नकली सिम कार्ड सप्लाई कर ठगी का काम करता था।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ टीम ने आरोपी आकाश उर्फ चिन्ह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है आरोपी पिछले काफी समय से एक फ्रॉड कॉल सेंटर चला रहा था जिसके माध्यम से वह लोगों को नकली सिम कार्ड सप्लाई कर ठगी करता था आरोपी के खिलाफ ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले पहले से दर्ज हैं और आरबीएल बैंक के साथ क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर बड़ी रकम निकालने का मामला भी दर्ज है। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी जो पिछले 1 साल से फरार चल रहा था। पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद पिछले 2 महीने से आरोपी को टारगेट पर लिया गया था और टेक्निकल इंटेलिजेंस व सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन तलाश की जा रही थी। आरबीएल बैंक से धोखाधड़ी बड़ी रकम ठगने के आरोप में पुलिस पहले ही एक और आरोपी लवकेश दत्ता को गिरफ्तार कर चुकी है और अब पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी आकाश और चीनू पुत्र वेद प्रकाश निवासी भगवती गार्डन, द्वारका मोड़, दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले से जुड़े दूसरे तथ्यों का भी खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox